शिवसेना शिंदे कार्यकर्ताओं का अस्पताल में प्रदर्शन, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पाली। जिला मुख्यालय के सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान 9 वर्षीय बालक रुद्राक्ष की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
घटना की सूचना मिलते ही शिवसेना शिंदे के जिला प्रमुख तख्तसिंह सोलंकी व जिला प्रवक्ता राजू देवासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बांगड़ अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बालक की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।परिजनों का आरोप है कि रुद्राक्ष की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्होंने उसे अन्यत्र रेफर करने का आग्रह किया था, लेकिन अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया। आरोप है कि इलाज के दौरान नाक में लापरवाहीपूर्वक नली डालने से रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे बालक की मौत हो गई।जिला प्रवक्ता राजू देवासी ने अस्पताल अधीक्षक आर.के. विश्नोई को फटकार लगाते हुए कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना शिंदे जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर आंदोलन करेगी।प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव मनोज गर्ग, नगर प्रमुख उदय शेट्टी, उप प्रमुख प्रवीण सिंह इंदा, संयोजक आनंद लखारा, नगर संगठन प्रमुख राजू सिंह रावत, दीपक भाई, समाजसेवी श्याम शर्मा तथा महिला सेना पदाधिकारी प्रवीणा वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इधर, अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।
.png)
Post a Comment