⚡ ब्रेकिंग News

मूक पक्षियों के लिए मानवता की मिसाल: विद्यालय में परिंडे लगाए, वाटर कूलर देने की घोषणा

जीव दया–ईश्वर कृपा” गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पाली, संवाददाता प्रवीण सिंह ओड 30 अप्रैल। गर्मी के इस मौसम में मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए समाजसेवियों द्वारा किया गया प्रयास मानवता की सच्ची मिसाल बनकर सामने आया। गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सान्पा में समाजसेवी प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह एवं रानू सिंह के सहयोग से विद्यालय परिसर और मैदान में पक्षियों के लिए परिंडे (जल पात्र) वितरित किए गए, जिन्हें छात्रों के हाथों से लगवाया गया।
कार्यक्रम संस्था प्रधान आनंद सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें “जीव दया–ईश्वर कृपा” विषय पर विचार गोष्ठी भी रखी गई। उप प्रधानाचार्य भरत लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पक्षी और जीव-जंतु प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके संरक्षण से ही पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।

प्रधानाचार्य आनंद सिंह चौहान ने कहा कि मूक पक्षियों की सेवा करना न केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य है, बल्कि यह प्रकृति में संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। व्याख्याता राधा किशन शिवनानी, राजेश्वर पूनड़, महेंद्र पंवार और सुरेंद्र कुमार त्रिवेदी ने भी जीवों के प्रति दया और करुणा को मानव धर्म बताते हुए सभी को इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रताप सिंह और कुलदीप सिंह ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर और पानी की पाइपलाइन लगाने की घोषणा भी की, जिससे गर्मी में बच्चों को राहत मिल सकेगी।
कार्यक्रम में गोर्धन जाट, बद्री प्रसाद, मनोज कुमार, पूनम चंद सहित कई ग्रामीणों की उपस्थिति रही। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...