⚡ ब्रेकिंग News

पाली में सरगरा समाज का महाकुंभ सफल: शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा एकता और संगठन का संदेश

श्री सरगरा वेलफेयर सोसायटी ऑफ ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉईज, पाली के तत्वावधान में शहर के सूरजपोल स्थित नाकोड़ा फूडविला रेस्टोरेंट में रविवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से सरगरा समाज के अधिकारी, कर्मचारी एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, जिससे आयोजन एक महाकुंभ का रूप लेता नजर आया।समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा परिचय सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल पवार के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव बंशीलाल गहलोत एवं सचिव अमृतलाल पवार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। देश-प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर समाज की एकजुटता को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और विकास की नई दिशा तय करने पर विशेष मंथन किया गया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा कर समाज को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान किया।आयोजन की सफलता में गोवर्धनलाल कचछवाह, प्रतिनिधि कन्हैयालाल चौहान, प्रतिनिधि धनराज चौहान , प्रतिनिधि चांदमल, संजय कुमार, वक्ताराम,नथमल, संजय पवार, प्रतिनिधि जगदीश धनला सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह ने सरगरा समाज की एकता, सेवा भावना और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...