⚡ ब्रेकिंग News

दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता कैलाश माली केकड़ी (अजमेर), 14 अप्रैल।

पुलिस थाना केकड़ी शहर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महज 6 घंटे में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिलेभर में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना केकड़ी शहर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरावगी मोहल्ला निवासी महावीर प्रसाद (65) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को दोपहर में वह अपनी दुकान बंद कर कुछ देर के लिए घर गए थे। वापस लौटने पर दुकान के गल्ले से करीब 28 से 30 हजार रुपये चोरी होना पाया गया। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 126/2026 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध राजाराम गुर्जर को चिन्हित कर तलाश शुरू की और उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी राजाराम पुत्र शम्भू लाल गुर्जर (20) निवासी दण्ड का रास्ता, पानी की टंकी के पास, केकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 16,765 रुपये बरामद कर लिए हैं।इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बाबूलाल, नीरज सिंह एवं पुखराज की टीम की अहम भूमिका रही।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...