स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत हरकत में आई पुलिस, तीन गांवों की सरहद पर खेत में मिला 7-8 दिन पुराना अज्ञात शव
22अप्रैल को इंद्रा नगर टोल प्लाजा के नजदीक उस समय इलाके में सनसनी फैल गई, जब तीन गांवों की सरहद पर स्थित श्यामलाल भाट के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि यह करीब 7 से 8 दिन पुराना हो सकता है।
घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस थाना सदर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी में लिया और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की सजगता और समय पर दी गई सूचना से पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि शव को जानवरों द्वारा बुरी तरह नोच लिया गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और ब्लू लोवर/चड्डा पहन रखा है। जांच के दौरान उसकी जेब से लगभग एक हजार रुपये और कुछ चिल्लर भी बरामद हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, हालांकि फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। डीएसपी अमर सिंह रत्नू ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच को हर एंगल से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
.png)
Post a Comment