234 उम्मीदवारों के बीच हुआ मतदान, न्यायालय परिसर में कड़ी निगरानी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ चुनाव सम्पन्न
पाली बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव पाली न्यायालय परिसर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अभिभाषक मंडल अध्यक्ष पी. एम. जोशी ने बताया कि यह चुनाव विधि व्यवसाय जगत की राजस्थान की सबसे बड़ी संस्था का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक आयोजन रहा, जिसे पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया।
चुनाव प्रक्रिया जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार की देखरेख एवं मॉनिटरिंग में आयोजित हुई। वहीं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश शरद तंवर, विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोरा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी के निर्देशन में संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को नियंत्रित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट विमलेंद्र सिंह पूरे दिन मतदान केंद्र पर पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उनके नेतृत्व में पाली शहर में चुनाव पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।निर्वाचन में कुल 863 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 619 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिससे लगभग 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में 234 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 काउंटर बनाए गए, जिससे मतदान प्रक्रिया तेज, सुगम और व्यवस्थित रही।निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में महेंद्र सिंह मेड़तिया, गजेंद्र सिंह मेड़तिया, किरण मीणा एवं प्रकाश तलेसरा सहित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उप निर्वाचन अधिकारी सुमेर सिंह राजपुरोहित, कमलेश दवेरा एवं जब्बर सिंह हाथलाई के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने मतदाता सूची प्रबंधन, स्लिप वितरण, पहचान सत्यापन, मतदान व्यवस्था, कंप्यूटर कार्य और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।इसके अलावा अर्जुन राठौड़, कुंदन चौहान, सद्दाम काजी, मुकेश आर्य, प्रवीण साहू, हेमाराम परिहार, रज्जब अली, कुसुमलता मेवाड़ा, मोनिका वैष्णव, आशा पुन्नड़, डिंपल पवार, मोनिका पुरी, कुसुमलता पंवार, अल्ताफ खान, मोहित कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए चुनाव को सफल बनाने में योगदान दिया।पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
.png)
Post a Comment