न्यू राजस्थान धरा न्यूज | झालावाड़
प्रसार भारती के तहत आकाशवाणी झालावाड़ में प्रसारित विशेष भेंटवार्ता कार्यक्रम ने हाड़ौती भाषा के माध्यम से श्रोताओं में स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जगाई।
एंकर निकिता मीणा ने दंत चिकित्सक डॉ. ऋचा गौतम से संवाद में योग के महत्व और उसके लाभों पर सरल व उपयोगी जानकारी दी। डॉ. गौतम ने बताया कि नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
![]() |
| डॉ ऋचा गौतम दंत चिकित्सक एवं योग गुरु |
गर्भावस्था में योग को लेकर उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ की देखरेख में किया गया योग माँ और शिशु दोनों के लिए बेहद लाभकारी है। यह प्रसव को सहज बनाता है और तनाव, थकान व अन्य समस्याओं में राहत देता है।
कार्यक्रम ने हाड़ौती भाषा के जरिए योग का संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाते हुए स्वास्थ्य जागरूकता की मजबूत पहल पेश की।
.png)

Post a Comment