जोधपुर। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (वाको) एवं वाको राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में सातवीं राजस्थान राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ जोधपुर के श्री माहेश्वरी जनोपयोगी भवन, रातानाडा में हुआ।
जोधपुर जिला किकबॉक्सिंग संघ के सचिव गोविंद प्रजापत ने बताया कि राज्य की इस प्रमुख प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल तथा राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव पुष्पेंद्र गुर्जर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन की मेजबानी जोधपुर किकबॉक्सिंग संघ द्वारा की जा रही है।
चैंपियनशिप 3 मई तक आयोजित होगी। पहले दिन राजस्थान के 22 से अधिक जिलों से 470 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों का पंजीकरण कर उनका वजन के आधार पर वर्गीकरण किया गया, जिससे प्रतियोगिता निष्पक्ष रूप से संचालित हो सके।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु रेफरी, कोच और अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान 30 से अधिक मैच रेफरी एवं कोच प्रतियोगिता संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे।
चैंपियनशिप का उद्घाटन सत्र 2 मई को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विद्या भारती जोधपुर प्रांत के प्रांत सचिव गंगाविष्णु जी मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव पुष्पेंद्र गुर्जर करेंगे
.png)
Post a Comment