⚡ ब्रेकिंग News

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सामाजिक जागृति का संदेश, 11 अप्रैल को सर्किल पर होगा भव्य आयोजन

माली (सैनी) समाज के तत्वावधान में कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्धजन होंगे शामिल

महात्मा ज्योतिबा फुले की १९९ जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश देने हेतु माली (सैनी) समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 11 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे स्थानीय सर्किल पर आयोजित होगा।
महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का प्रसार करना है।
उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 11 बजे मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें महात्मा फुले के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...