⚡ ब्रेकिंग News

कस्बा अन्ता में मां व पुत्री पर चाकुओं से हमला कर मां की हत्या करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

 थाना अन्ता, डीएसटी व साईबर सेल टीम की त्वरीत व प्रभावी कार्यवाही ➤ 

घटना के 12 घण्टे मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की

 


पुलिस अधीक्षक जिला बारा अभिषेक अदासु ने बताया कि दिनाक 21.05.2026 को रात्रि करीब 08.30 बजे कस्बा अन्ता से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा रामदेव जी मंदिर के पास सीसवाली रोड बरडिया ने आम रोड पर गां-बेटी पर चाकू से आपसी रंजिश को लेकर हमला कर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर थाना अन्ता से मागीलाल उ.नि. मय जाप्ता के घटनास्थल व राजकीय उप जिला चिकित्सालय अन्ता पहुंचे। मजरूबा श्रीमति प्रेमबाई पत्नि श्री धनराज जाति मेघवाल उम्र 52 साल निवासी जगदम्बा कॉलोनी अन्ता व सुश्री कृष्णा पुत्री श्री धनराज जाति मेघवाल उम्र 17 साल निवासी जगदम्बा कॉलोनी अन्ता का प्राथमिक उपचार कर अग्रिम इलाज हेतु कोटा रैफर किया गया। इलाज के दौरान मजरूबा श्रीमति प्रेमबाई की एमबीएस हॉस्पीटल कोटा में मृत्यु हो गयी तथा मजरूबा सुश्री कृष्णा गंभीर घायल होने से मेडिकल कॉलेज कोटा में जैर इलाज भर्ती है। मृतका के पति श्री घनराज मेघवाल की रिपोर्ट पर थाना अंता पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया व मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद पोस्टमॉर्टम लाश परिजनों के सुपुर्द की गई व एमओबी व एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये ।


टीम का गठनः घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्री कमल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरवीजन व पुष्पेन्द्र सिंह आढा वृताधिकारी अन्ता के नेतृत्व में भूपेश शर्मा पु०नि० थानाधिकारी अन्ता, डीएसटी व साइबर रौल की 04 टीमों का गठन किया गया। गठित टीगों द्वारा अथक प्रयास एवं कठिन परिश्रम करके रात्री में गुल्जिम के छिपने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी। मुखबीर कि सूचना व तकनीकी सहायता से टीमो द्वारा मुल्जिम सीताराम पुत्र धन्नालाल मेघवाल निवासी सम्बलपुर थाना बारां सदर को सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मे बीबरी पुलिया के पास से डिटेन कर बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मुल्जिम से गहनता से अनुसंधान जारी है।


हत्या करने का कारण


प्रारम्भिक तोर पर मुल्जिम द्वारा मृतका से आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देना बताया।


डिटेन आरोपीः- सीताराम पुत्र श्री धन्नालाल मेघवाल निवासी संबलपुर थाना बारां सदर जिला बारां


गठित पुलिस विशेष टीमः-


1. भूपेश शर्मा पु०नि० थानाधिकारी थाना अन्ता


2. भजनलाल जांगिड आरपीएस (प्रो.)


3. मागीलाल सुमन उ०नि०


4. रामावतार सउनि (विशेष भूमिका)


5. जगदीश शर्मा सउनि साईबर एक्सपर्ट (विशेष भूमिका)


7 मातादीन सउनि


6. हरिश भाटी सउनि डी.एस.टी. (विशेष भूमिका)


8. घनश्याम नागर सउनि


9. राजेश सिंह हैड कानि०


10. कृष्ण कुमार हैड कानि०


11. रामहेत हैड कानि०


12. सौरभ हैडकानि०


13. हरवीर कानि०


14. वीरेन्द्र कानि०


15. बदन सिंह कानि०


16 शत्रुघ्न सिंह कानि०


17. नन्दभवर कानि०


18 मुकेश स्वामी कानि चालक


19. मुकेश सिह कानि०


20. बलवान कानि० (विशेष भूमिका)

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...