⚡ ब्रेकिंग News

ग्रेनाइट ब्लॉक मार्करों की एकजुटता की नई पहल

पाली में छह जिलों के कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक, यूनियन गठन को लेकर बनी रणनीति
पाली, संवाददाता प्रवीण सिंह ओड 21 मई गुरुवार को पाली स्थित सांवरिया होटल में गुरुवार को ग्रेनाइट ब्लॉक मार्कर कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व रमेश ओड सिंणगारी ने किया। इस दौरान राजस्थान में ग्रेनाइट ब्लॉक मार्कर यूनियन के गठन को लेकर व्यापक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में शंकर भाई मद्रासी, हीरालाल ओड, केसाराम, राकेश, मुलाराम, महेंद्र, बचन ओड, सुरेश,मोनि अशोक भमसा दिनेश,राजपुरोहित दशरथ सहित कई सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पाली, जोधपुर, जालोर, मकराना, किशनगढ़ सहित करीब छह जिलों से लगभग 40 ब्लॉक मार्कर सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में लगभग हर वर्ग और क्षेत्र की यूनियन बनी हुई है, लेकिन ग्रेनाइट ब्लॉक मार्कर कर्मियों का अभी तक कोई संगठित मंच नहीं है। ऐसे में सभी सदस्यों को एकजुट कर मजबूत यूनियन का गठन समय की मांग है, ताकि कर्मियों के हितों की रक्षा के साथ उनकी कार्यप्रणाली को भी सशक्त बनाया जा सके।
रमेश ओड सिंणगारी ने बताया कि यह बैठक संगठन निर्माण की दिशा में पहला मजबूत कदम है। आगामी बैठकों में राजस्थान के विभिन्न जिलों से अधिक से अधिक ब्लॉक मार्कर सदस्यों को जोड़कर एक सशक्त कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रस्तावित कमेटी में अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी तथा सरकार से यूनियन को मान्यता दिलाने की मांग भी उठाई जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह पहल ग्रेनाइट उद्योग से जुड़े कर्मियों के लिए नई उम्मीद और संगठनात्मक शक्ति का संदेश मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...