पाली संवाददाता बीएससी सेमेस्टर परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के असफल होने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पाली इकाई ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर परिणामों की पुनः जांच की मांग उठाई।
एबीवीपी के भाग संयोजक प्रियव्रत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बांगड़ एवं भंसाली कॉलेज के बीएससी सेमेस्टर परिणामों में धांधली की आशंका जताई जा रही है, जिससे विद्यार्थी वर्ग में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को एक ही विषय में असफल घोषित किया गया है, जबकि इनमें कई विद्यार्थी पूर्व में मेधावी रहे हैं।विद्यार्थियों ने मांग की कि परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष और पुनः जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए तथा आवश्यक होने पर परिणामों में संशोधन किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश देवासी, नगर मंत्री मुकेश सिंह, इकाई के हेमेंद्र सिंह, नगर सह मंत्री गिरिका, गर्वित जैन, मनप्रीत कौर, हर्षिता, निशा, पीयूष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
.png)
Post a Comment