9मई को रोटरी क्लब, जनसेवा सद्भावना समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को श्री एल.एन. मंत्री, तत्कालीन जिला कलेक्टर पाली एवं वर्तमान आयुक्त देवस्थान एवं टीएडी आयुक्त उदयपुर के मुख्य आतिथ्य में नागरिक अभिनंदन समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समारोह में जन्मदिवस के अवसर पर 131 यूनिट रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया गया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक सोहनलाल भाटी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में श्री एल.एन. मंत्री का माला, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशा मंत्री का भी स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विनायक महाराज (गणेश जी) की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें श्री एल.एन. मंत्री, विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, रोटरी अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता, राजकुमार मेड़तिया, महेन्द्र बोहरा एवं तख्त सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री एल.एन. मंत्री ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया यह अभिनंदन उनके जीवन का अत्यंत सुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि “आज रक्तदान करने वाले 131 लोगों से मेरा रक्त संबंध जुड़ गया है, जिनका मैं आजीवन ऋणी रहूंगा।” रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समारोह एवं रक्तदान शिविर में विशेष योगदान देने वाले भामाशाह राजकुमार मेड़तिया एवं मंगराज जैन बीसीएम सेवा संस्थान को सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर में देव हिन्दू छीपा समाज पाली, राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत पाली, उपखंड कार्यालय पाली, पीआरओ कार्यालय, राजश्री पब्लिक स्कूल, जनसेवा सद्भावना समिति, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, मेड़तिया स्वीट होम, महिला सुरक्षा सहयोग समिति, रावणा राजपूत समाज संस्थान एवं आदित्य बिरला कैपिटल सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा।
समारोह के दौरान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र को विद्यार्थियों की डिजिटल लर्निंग हेतु 56 इंच के चार स्मार्ट टीवी तथा रोटरी स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को कंप्यूटर सेट भेंट किए गए।
कार्यक्रम में विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, महेन्द्र बोहरा, तख्त सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत, महावीर सिंह जोधा, मनसिंगाराम एवं पूरण कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मंच संचालन बलविंदर सिंह राणावत एवं एडवोकेट तरुण मेहता ने किया। समारोह को सफल बनाने में अर्जुनचंद मेहता, अशोक लोढ़ा, नीलकमल दायमा, रामपाल शर्मा, अक्षय भंडारी, रितेश छाजेड़, धर्मेन्द्र मोहनोत, प्रकाश खंडेलवाल, राजेंद्र सुराणा, कल्याण जैन, मनीष भंडारी, नवीन चोपड़ा, रविंद्र चोपड़ा, महेंद्र कवाड़ एवं दिनेश त्रिवेदी सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
.png)
Post a Comment