भर्तृहरि मीना ब्यूरो चीफ़,
मंगरोल12 मई,पंचायत समिति मांगरोल की साधारण सभा की बैठक चन्द्रकान्ता मीणा प्रधान पंचायत समिति मांगरोल की अध्यक्षता में आयोजित की गई साधारण सभा की बैठक में प्रमोद जैन भाया विधायक अन्ता-मांगरोल सुरेश गोदारा विकास अधिकारी पंचायत समिति मांगरोल बृजेश सिंहरा तहसीलदार मांगरोल कमल सिंह आमेरा सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति मांगरोल रामलाल नागर वरिष्ठ सहायक पंचायत समिति मांगरोल पंचायत समिति सदस्यगण प्रशासक ग्राम पंचायत एवं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
साधारण सभा की बैठक में पेयजल आपूर्ति विधुत व्यवस्था मौसमी बीमारिया ब्लॉक की सड़के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बीपीडीपी प्लान वर्ष 2026-27 पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया
अंत में साधारण सभा की बैठक में विकास अधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियो को पंचायत क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण एवं नियमित साफ सफाई का प्रभावी निरीक्षण तथा ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने हेतु पंचायत स्तरीय कर्मचारियो का सहयोग करने का आग्रह किया गया
.png)

Post a Comment