गुलाबपुरा, संवाददाता तरनदीप सिंह टुटेजा।
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के गुलाबपुरा आगमन पर शहर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पारीक होटल पहुंचने पर आसींद विधायक जब्बर सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक जब्बर सिंह ने मंत्री चौधरी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जोरदार स्वागत कर खुशी जाहिर की।
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
.png)
Post a Comment