⚡ ब्रेकिंग News

दिवंगत प्रताप चंद सांड के नेत्रों से रोशन होंगी दो जिंदगियां

बिजयनगर। जैन सोशल ग्रुप बिजयनगर की प्रेरणा से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आई है। दिवंगत श्री प्रताप चंद सांड के मरणोपरांत उनके परिवारजनों की सहमति से नेत्रदान किया गया, जिससे दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आएगी।ग्रुप के दिनेश ढाबरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सांड का आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद समय में जैन सोशल ग्रुप बिजयनगर ने परिवार को नेत्रदान के महत्व के बारे में समझाया, जिसके बाद परिवार ने परमार्थ भावना से यह निर्णय लिया।अजमेर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की टीम ने डॉ. भरत शर्मा के नेतृत्व में बिजयनगर पहुंचकर सफलतापूर्वक नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया पूरी की।इस अवसर पर सचिव अजीत लोढ़ा, अनिल नाबेड़ा, दिनेश ढाबरिया, संजय काशलीवाल सहित JSG के सदस्यगण तथा अजय सांड, पप्पू सांड, संजय सांड, प्रीतम सांड एवं परिवारजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के इस मानवीय कदम की सराहना की।
ग्रुप के अध्यक्ष विकास चोरड़िया एवं नेत्रदान प्रभारी अजय पोखरणा ने इस प्रेरणादायक कार्य के लिए सांड परिवार का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...