जगदीश माली कारोई।
, कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत गांव के पास उप तहसील कार्यालय के सामने लगा कचरे का ढ़ेर बयां कर रहा हैं, पूरे गांव का कचरा उप तहसील कार्यालय के सामने खुले स्थान पर डाला जा रहा है जहां मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता हैं, कहीं मवेशी बिमारी का शिकार होने पर उसी जगह मर जाते है, जहां बदबू फेलने लगती है, जिससे विभिन्न तरह कि बिमारी फैलने कि आसंका बनी रहती है, गौभक्तों ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कचरा संग्रहण कि डंपिंग यार्ड कि व्यवस्था नहीं होने से गांव से उठाये गये कचरे को सड़कों के किनारे खाली जगह पर डाल दिया जाता है, जहां मवेशियों प्लास्टिक कि थैलियां का सेवन करने से विभिन्न तरह कि बीमारी से ग्रस्त है, जहां ग्राम पंचायत द्वारा कचरा डाला जाता है वहां नेशनल हाईवे 758 कि सड़क किनार होने से पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे मवेशीयो के हादसे के शिकार होने कि संभावना बनी रहती हैं ,गौ भक्तो ने कहा कि कचरे को खड्डा खोदकर उसमें डाला जाकर जलाया जावे, जिस जगह कचरा डाला जावें उस जगह तार बंदी बनाया जावे , जिससे मवेशियों को प्लास्टिक कि थैलियां का सेवन करने से निजाज मिल सकें, गौभक्तों ने प्रशासन से जल्दी ही इस समस्या का समाधान करने कि मांग कि ।
.png)

Post a Comment