⚡ ब्रेकिंग News

नया गांव कुमावतो का में देर रात लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला



रामप्रसाद कुमावत केकड़ी रात करीब 12 बजे नया गांव कुमावतो का में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के युवा और ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया।

ग्रामीणों में छोटू, रामकुवार रामअवतार, बर्दीचंद, मुकेश, शैतान, सांवरा, मजेस्टर, संपत, रामलाल सहित कई लोगों ने मिलकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों की तत्परता और साहस के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया।

स्थिति गंभीर होती देख जेसीबी मशीन मालिक रामकुवार कुमावत को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत ऑपरेटर को भेजकर जेसीबी मशीन मौके पर पहुंचाई, जिसके जरिए आग पर काबू पाने में बड़ी मदद मिली।


वहीं पानी के टैंकर मालिक प्रशांत कुमावत ने भी मौके पर पहुंचकर लगातार पानी की बौछार की, जिससे आग को फैलने से रोका गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...