⚡ ब्रेकिंग News

ईद पर्व को लेकर बगड़ी नगर में सीएलजी बैठक आयोजित, कानून व्यवस्था और वन-वे व्यवस्था पर मंथन


बगड़ी नगर | न्यू राजस्थान धरा न्यूज़ | संवाददाता: पुनाराम प्रजापति
बगड़ी नगर में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीएलजी (कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार डॉ. दिलीप ने की। इस दौरान थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह शेखावत ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी देते हुए आमजन से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक में मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि ईद के अवसर पर भीड़भाड़ और जाम जैसी समस्याओं से बचा जा सके।प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बैठक में पुलिस स्टाफ सहित गांव के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।ईद पर्व को लेकर प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों की सहभागिता ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...