⚡ ब्रेकिंग News

भट्टीपुरा पंचायत में आया पैंथर, ग्रामीणों में दिनभर रही दहशत

 कोटा जिल का


ग्राम पंचायत भट्टीपुरा में बुधवार को पैथर दिखाई देने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण विमल मालव ने बताया कि प्रदीप मालव खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, तभी उसे पैंथर दिखाई दिया। प्रदीप ने इसका वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि पैंथर गांव में स्कूल की बाउंड्री के अंदर तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आसपास के गांवों के लोग भी भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है


कि गांव के पास कालीसिंध नदी के दूसरी ओर घना जंगल हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे खत्म होने से जंगली जानवर अब आबादी की ओर आने लगे हैं।


ग्रामीणों की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां पैंथर दिखाई नहीं दिया। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी इलाके में लगातार निगरानी कर रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...