⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम विकास रथ अभियान के तहत देवमाली में संध्या चौपाल आयोजित, विधायक व एसडीएम रहे मौजूद

संवाददाता तरणदीप सिंह टुटेजा
मसूदा। विधानसभा क्षेत्र मसूदा के ग्राम पंचायत देवमाली में ग्राम विकास रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने की।
उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत ग्राम रथ एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों, पशुपालकों एवं आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम दीपशिखा ने ग्राम देवमाली में जनसुनवाई भी की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान ऊर्जा विभाग एवं पेयजल से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना एवं पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम विकास रथ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर तहसीलदार रामप्रसाद, बीसीएमओ, सहायक कृषि अधिकारी, देवमाली सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...