⚡ ब्रेकिंग News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, बोरखेड़ा मंडल ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज भाग्येश गौतम 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प की सिद्धि, राष्ट्र के सर्वांगीण विकास, गरीब कल्याण एवं जनहितकारी योजनाओं की सफलता के उपलक्ष्य में बोरखेड़ा मंडल द्वारा बुधवार शाम बजरंग नगर स्थित बावड़ी के बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।


इस अवसर पर लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायिका कल्पना देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंडल प्रतिनिधि सुरेश जादौन, मंडल महामंत्री प्रसन्न महेश्वरी, नरेश मेघवाल, मंडल मंत्री बीना सैनी, मोना अवस्थी, कोषाध्यक्ष हरिओम सुमन, देवेंद्र शर्मा, महेंद्र मालव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रार्थना करना रहा। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की कामना की गई।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को दोहराया तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का प्रण लिया।








Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...