⚡ ब्रेकिंग News

विश्व पर्यावरण दिवस पर अलवर में चला पौलीथीन हटाओ अभियान, 400 से अधिक लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

अलवर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद् अलवर शाखा द्वारा शुक्रवार को पौलीथीन हटाओ अभियान, पर्यावरण सुरक्षा शपथग्रहण, सिग्नेचर अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के चेयरमैन एवं मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.सी. मित्तल रहे।
शाखा के पर्यावरण संयोजक राम बाबू गुप्ता ने बताया कि डॉ. मित्तल परिषद् के नए सदस्य भी हैं तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सरकारी गौशाला, कांजी हाउस एवं बुद्ध विहार क्षेत्र में पौलीथीन हटाओ अभियान से हुई, जहां स्वयंसेवकों ने सफाई कर 12 से अधिक बड़े कट्टों में पॉलीथीन एवं कचरा एकत्र किया।
इसके बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जेल सर्किल परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. मित्तल का अंगवस्त्र, पौधा, लाफ्टर बुद्धा एवं गौ-कृष्ण प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रशासक डॉ. दिनेश सूद ने परिषद् के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
मुख्य अतिथि डॉ. मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने युवाओं को तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग, लाफ्टर योग एवं ध्यान को अपनाने की सलाह दी।
शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा शपथ के लिए लगाए गए विशेष बैनर पर उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण संयोजक राम बाबू गुप्ता ने प्रदेश स्तर पर निर्धारित शपथ का वाचन करवाते हुए 400 से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक किया।
इसके पश्चात डॉ. एस.सी. मित्तल, डॉ. दिनेश सूद, मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्य, मेडिकल छात्र-छात्राओं, स्टाफ तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. इंदु वर्मा, डॉ. नेहा विजय, डॉ. हर्ष यादव, डॉ. अनु, डॉ. रवि, डॉ. तोहिना, डॉ. पूजा, डॉ. रजत सहित भारत विकास परिषद् के पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का यह आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...