⚡ ब्रेकिंग News

शिवपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘गुप्त’ के तहत कार्रवाई, तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

पाली। जिला पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते शिवपुरा थाना पुलिस ने मौजा मेव खुर्द में हुई नकबजनी की वारदात का अल्प समय में खुलासा करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन गुप्त’ के तहत की गई।पुलिस के अनुसार 27-28 मई की मध्यरात्रि में मेव खुर्द निवासी कृष्णदेव भाटी के घर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर करीब डेढ़ किलो चांदी के बर्तन, ढाई क्विंटल पीतल के बर्तन, फ्रिज, एलईडी टीवी तथा विद्युत केबल चोरी कर लिए थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में शिवपुरा थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।गठित टीम ने मुखबिर तंत्र, सूचना संकलन और तकनीकी सहयोग के आधार पर गहन जांच करते हुए चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों की सूचना बिना किसी भय के पुलिस हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर पर साझा करें, सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...