⚡ ब्रेकिंग News

मालव धाकड़ समाज विकास समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज़ महावीर मालव बारां 

मालव धाकड़ समाज विकास समिति, जिला बारा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अटरू रोड स्थित छोटू लाल जी मालव के गोदाम पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

समिति अध्यक्ष चतुर्भुज मालव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ किशनगंज विधायक ललित मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। विशेष रूप से मालव समाज की महिला शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विकास समिति की कार्यकारिणी, मालव पंचायत बारा तथा जिला युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

रक्तदाताओं ने महाराणा प्रताप को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताया।

इस अवसर पर समिति महामंत्री राम प्रसाद, पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मालव, युवा संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार, चंद्र मोहन, शिवराज, धर्मेंद्र, पुरुषोत्तम, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, पृथ्वीराज, बनवारीलाल, जुगेश मालव, छोटू लाल, विपिन कुमार, हेमंत कुमार, हेमराज, रामगोपाल, रामप्रसाद, आशीष चतुर्भुज, लीलाधर सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित





रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...