पाली)। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर बुधवार को बगड़ी नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रवि प्रकाश ने की।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों से मोहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। एसडीएम रवि प्रकाश ने कहा कि सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें तथा सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं।इस अवसर पर थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह शेखावत ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में थाना स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।
:मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली
0
.png)
Post a Comment