⚡ ब्रेकिंग News

20 लाख का बीमा क्लेम सौंपा, एसबीआई जनरल योजना से मृतक परिवार को मिली आर्थिक संबल

जाडन (पाली)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की जाडन शाखा में बचत खाता धारक ग्राहक पर्वत सिंह की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके पिता राम सिंह को एसबीआई जनरल दुर्घटना बीमा योजना के तहत 20 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय मीणा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की असामयिक मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में बीमा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने एवं परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त बीमा योजना से जुड़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में आरबीओ से गौरव चौधरी, जाडन शाखा प्रबंधक गुलाबचंद मीणा, एसोसिएट राजूराम, एसबीआई जनरल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि रोहित सोनी, सूर्यप्रकाश शर्मा तथा एसबीआई बैंक के ग्राहक उपस्थित रहे। साथ ही शाखा के एफओएस प्रवीण कुमार पंवार, नरेश, हरदेव, लक्ष्मणदान शर्मा, महेंद्र सिंह, रमेश व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...