⚡ ब्रेकिंग News

सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र पाली की नगर कार्यकारिणी का गठन, भामाशाहों का हुआ सम्मान

पाली, 15 जुलाई। सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र, पाली में बुधवार को नगर कार्यकारिणी के गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सक्षम सेवा केन्द्र के उद्देश्यों, दिव्यांगजन सेवा कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समाजसेवा में योगदान देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पाली नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुरली मनोहर को अध्यक्ष, राजू शर्मा को उपाध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, राजेश जांगिड़ को सचिव तथा मांगीलाल तंवर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं टोली सदस्य के रूप में प्रकाश सीरवी एवं शारदा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करना है।इस अवसर पर झाला राम देवासी, सुरेश मेवाड़ा, मनोहर जोशी, डॉ. मांगीलाल, गायत्री मेवाड़ा, जालम सिंह राजपुरोहित, मुरली मनोहर, राजेश, काजल शर्मा, मांगीलाल तंवर, राजेश जांगिड़, राजू शर्मा, प्रकाश कुमार, रवि मेवाड़ा, नारायण, दिनेश, ईशा राखेचा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही।
"सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र पाली की नई नगर कार्यकारिणी गठित, भामाशाहों का सम्मान कर सेवा कार्यों पर हुई चर्चा"

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...