⚡ ब्रेकिंग News

दधिमति माता मंदिर बोरुंदा में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

श्री 1008 हीरानन्दजी महाराज एवं महंत शिवानन्द पुरी महाराज के पावन सान्निध्य में होंगे धार्मिक आयोजन, भक्तों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

संवाददाता प्रवीण सिंह ओड पाली/जोधपुर। दधिमति माता मंदिर, बोरुंदा में आगामी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मातेश्वरी सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में संत-महात्माओं के सान्निध्य में विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आयोजकों ने बताया कि श्री 1008 हीरानन्दजी महाराज एवं महंत शिवानन्द पुरी महाराज के पावन सान्निध्य में होने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:15 बजे भजन-कीर्तन से होगी, जिसके बाद 9:15 बजे व्यास पूजा एवं गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन रहेगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
मातेश्वरी सेवा समिति ने धर्मप्रेमी सज्जनों एवं श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में परिवार सहित उपस्थित होकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का पावन पर्व है, जो समाज में आध्यात्मिक चेतना और संस्कारों को सुदृढ़ करता है।
यह आयोजन दधिमति माता मंदिर, बोरुंदा (जिला जोधपुर) में आयोजित होगा, जहाँ श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...