⚡ ब्रेकिंग News

सामाजिक सरोकारों को नई आवाज़ देगी 'मर्द बेचारा', पाली में वेब सीरीज का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

पाली में 2 जुलाई गुरुवार को राजपुरोहित प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली की हिंदी वेब सीरीज 'मर्द बेचारा' का शुभ मुहूर्त गुरुवार को हेमावास चौराहे स्थित चाणक्य आश्रम शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। शुभ मुहूर्त उषा नक्षत्र में समाज के गणमान्य अतिथियों एवं कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
एडिटिंग डायरेक्टर प्रबल सिंह मण्डली ने बताया कि मुहूर्त समारोह राजपुरोहित महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित, महर्षि जगदीशानंद महाराज, पूर्व सभापति रेखा राकेश भाटी, समाजसेवी प्रेम सिंह महेचा, सोहन सिंह राव, इरफान महमूदी, राधेश्याम भाटी सहित अन्य अतिथियों के करकमलों से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर वेब सीरीज के मुख्य कलाकारों सहित बड़ी संख्या में कलाकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुहूर्त के बाद पहले दिन की शूटिंग में कई भावनात्मक दृश्यों का फिल्मांकन किया गया, जिसने मौजूद दर्शकों को भी भावुक कर दिया। निर्माता-निर्देशक गजेन्द्र सिंह मण्डली ने बताया कि 'मर्द बेचारा' एक सामाजिक विषय पर आधारित वेब सीरीज है, जिसमें दहेज कानून के झूठे मामलों का सामना करने का दावा करने वाले परिवारों की पीड़ा को कहानी के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। साथ ही समाज में जागरूकता और संवाद को बढ़ावा देना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि वेब सीरीज की शूटिंग पाली शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना है, ताकि देशभर के दर्शकों तक यह सामाजिक संदेश पहुंच सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...