⚡ ब्रेकिंग News

पर्याप्त बारिश और सोयाबीन की बुवाई की कामना के लिए बड़गांव में महिलाओं ने किया इंद्र पूजन

 इन्द्रजीत उमजवाल अन्ता :बड़गांव मानसून के आगमन के बावजूद बड़गांव में अभी तक अपेक्षित वर्षा नहीं हुई  जिसके चलते किसान सोयाबीन की बुवाई के लिए बादलों के बरसने का इंतजार कर रहे हैं अच्छी बारिश की कामना और फसलों के अंकुरण की आस लिए,बड़गांव की महिलाओं ने परंपरा के अनुसार इंद्र देव का पूजन कीया कांकड़ पर हुआ अनुष्ठान ग्राम की महिलाओं ने बड़गांव और घोड़ीगांव के मध्य स्थित कांकड़ पर एकत्र होकर विधि-विधान से इंद्र पूजन का आयोजन किया मान्यता है कि मेघों के अधिपति इंद्र देव को प्रसन्न करने से क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है परंपरा और आस्था का संगम इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव की पटेलन ने मुख्य भूमिका निभाई इंद्र देव को प्रसन्न करने के उद्देश्य से महिलाओं ने नारियल और मिश्री का भोग लगाया इस दौरान उपस्थित गांव की बेटी बिरधी बाई ने बताया कि लोक मान्यताओं के अनुसार इस प्रकार के पूजा-अनुष्ठान करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं ग्रामीणों का मानना है कि यदि जल्द ही पर्याप्त बारिश होती है तो सोयाबीन की बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति बन जाएगी पूरा गांव अब इंद्र देव की और आश लिए प्रयाप्त वर्षा की बाट जोह रहा है


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...