एंटी रोमियो स्क्वॉड ने राजकोप सिटीजन ऐप कराया डाउनलोड, हेल्पलाइन नंबरों व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
पाली, संवाददाता 11 जुलाई को पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वॉड 1090 द्वारा शनिवार को खेतावास स्थित सिद्ध श्री शक्ति पीठ शनिधाम मंदिर व बहत्र फिट बालाजी मंदिर परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी सेवाओं और पुलिस की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। एंटी रोमियो स्क्वॉड 1090 की हेड कांस्टेबल पार्वती देवी चारण ने मय जाप्ता तथा 1090 वाहन चालक रमेश के साथ उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को ऑपरेशन जागृति, राजकोप सिटीजन ऐप और महिला सुरक्षा संकल्प की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान 18 महिलाओं सहित अन्य नागरिकों के मोबाइल फोन में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान करीब 30 लोगों को गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।
टीम ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।
हेड कांस्टेबल पार्वती देवी चारण ने बताया कि ऑपरेशन जागृति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड 1090 की टीम लगातार जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, युवाओं और आमजन को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं तथा राजकोप सिटीजन ऐप के उपयोग के बारे में जागरूक कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक स्वयं सुरक्षित रहे और जरूरत पड़ने पर पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठा सके।
.png)
Post a Comment