⚡ ब्रेकिंग News

गजानगढ़ टोल प्लाज़ा पर प्रशिक्षण व जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन

जोधपुर–पाली एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा की गूंज

पाली में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जोधपुर–पाली एक्सप्रेसवे प्रा. लि. (JPEPL) द्वारा गजानगढ़ टोल प्लाज़ा पर RM/IM एवं टोल प्लाज़ा स्टाफ के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। आयोजित प्रशिक्षण सत्र में लाइव ट्रैफिक के बीच सुरक्षित कार्य से जुड़े जोखिमों एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही HSES प्रोटोकॉल, लाइफ़-सेविंग रूल्स, PPE के अनिवार्य उपयोग, दुर्घटना आँकड़ों के विश्लेषण एवं सुधार के अवसरों, इंसिडेंट मैनेजमेंट व आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। रात्रि एवं धुंध के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित सावधानियों पर विशेष फोकस किया गया। इसके अतिरिक्त रोड सेफ़्टी एंथम एवं शॉर्ट अवेयरनेस वीडियो के माध्यम से व्यवहारिक सीख प्रदान की गई। प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित जनजागरूकता रैली के माध्यम से सड़क उपयोगकर्ताओं को लेन अनुशासन, नियंत्रित गति, सीट-बेल्ट एवं हेल्मेट के अनिवार्य उपयोग, मोबाइल फोन से बचाव, वर्क-ज़ोन साइनएज व फ्लैगमैन निर्देशों के पालन तथा गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी दी गई।
इस पहल से SOP अनुपालन को मजबूती मिलने के साथ-साथ त्वरित आपात प्रतिक्रिया, सेकेंडरी दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा संगठन में “सेफ़्टी-फर्स्ट” संस्कृति को और सशक्त बनाने में मदद मिली।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...