⚡ ब्रेकिंग News

बघेरा में 3 जनवरी को भव्य पौष बड़ा महोत्सव, बाबा हनुमान दास जी महाराज रहेंगे विशेष अतिथि

कैलाश माली बघेरा स्थित संकट मोचन सलारी गेट हनुमान मंदिर में आगामी 3 जनवरी को भव्य पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय चतुर संप्रदाय के अध्यक्ष बाबा हनुमान दास जी महाराज (गणेश जी की बड़ी जूनिया वाले) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे महोत्सव की शुरुआत 2 जनवरी को अखंड रामायण पाठ के साथ होगी। मुख्य कार्यक्रम 3 जनवरी को आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा इस अवसर पर भगवान हनुमान को विशेष चोला अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजनों के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...