⚡ ब्रेकिंग News

कांग्रेस की नीतियों और निर्देशों के उल्लंघन करने वाले कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता के प्रकरणों की जांच करने अनुशासन समिति का गठन किया

 न्यू राजस्थान धरा न्यूज

संवाददाता भीम सिंह राजपूतभरतपुर/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर की नीतियों एवं उनके पदाधिकारियों के निर्देशों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस की नीतियों और जिला कांग्रेस कमेटी डीग के पदाधिकारियों की नीतियों और निर्देशों के उल्लंघन करने वाले कार्यकर्ताओं की जांच व अनुशासनहीनता के प्रकरणों की जांच करने और उन पर अपनी अनुशंसा देने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी डीग के जिलाअध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर के द्वारा एक अनुशासन समिति का निम्न प्रकार से गठन किया गया जिसमें गांव मूंडिया कस्बा नगर निवासी एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष विधिक मानवाधिकार एवं RTI विभाग (विधि प्रकोष्ठ) को अध्यक्ष और समिति के सदस्य के रूप मे राजू मीना,मानवेंद्र सिंह आजऊ, एम. जुबेर खान को नियुक्त किया है। एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा  जिला अनुशासन समिति डीग और सदस्य गण राजू मीना, मानवेंद्र सिंह आजऊ और एम. जुबेर खान ने जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डीग  राजीव सिंह कुम्हेर का उक्त नियुक्तियों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया अशोक कुमार शर्मा के द्वारा बताया गया कि कांग्रेस पार्टी और जिला कांग्रेस कमेटी डीग के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर  के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको पूरी ईमानदारी व पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा भाव से बिना किसी राग द्वेष के निर्वहन किया जाएगा कार्यकर्ता के लिए अनुशासन बहुत आवश्यक है अनुशासन कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है वो अनुशासन में रहकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुशासन में रहकर पालन करें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासित रहकर समाज को मार्ग प्रदर्शित करना चाहिए यही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का संविधान हमे सिखाता है इसलिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वो समाज के मार्गदर्शक की भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाये और पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा भाव से कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और कांग्रेसी गांधीवादी विचारधारा का समाज में प्रसार प्रचार करे


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...