⚡ ब्रेकिंग News

पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी का हुआ आयोजन

 उमाशंकर शर्मा टोड़ारायसिंह

।

 कस्बे की पीएम श्री रा.बा.उ.मा.वि. की छात्राओं के द्वारा राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली तथा पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली प्रातः विद्यालय से रवाना हो कर कस्बे के आजाद मार्केट, विनायक मार्केट, स्टेट बैंक चोराहा, भूडापोल पीपली चोराहा, मूर्ति मोहल्ला, सब्जी मंडी, कटला चोराहा होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचीं। इस दौरान बालिकाएं पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित के नारे लगाते हुए शहर में पर्यावरण जागरूकता को लेकर संदेश दिया। छात्राओं ने पोस्टर तथा निबंध के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता के प्रति अपनी रुचि दिखाई। इस अवसर पर उपप्राचार्य भगवान सहाय मीणा, व्याख्याता प्रदीप टांडी,व.शा.शि. रामधन जाट के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...