⚡ ब्रेकिंग News

ग्राम पंचायत फतेहगढ़ एवं स्यार एवं में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित

 (पंकज बाफना)सरवाड़। दिनांक 18/12/2025 गुरुवार

 क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहगढ़ एवं स्यार  में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया गया। शेष लंबित प्रकरणों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने शिविर में अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद मजबूत हुआ। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को राहत मिली तथा प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण बना।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...