⚡ ब्रेकिंग News

केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना अजमेर में स्वच्छता कार्यक्रम

                         अभिनव सैनी अजमेर, 17 दिसम्बर। मंत्रालय के निर्देशानुसार मंगलवार 16 से आगामी 31 दिसम्बर तक कार्यालय केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना अजमेर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार 16 दिसंबर को पखवाड़े के प्रथम दिवस पर कार्यालय केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना, अजमेर (भारत सरकार, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग) तथा पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामुहिक स्वच्छता शपथ ली गई। अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेल्फी बूथ पर सेल्फी ली गई। स्वच्छता के कार्यक्रम को और रोचक बनाया गया। पखवाड़े के दौरान कार्यालय केन्द्रीय पशु पंजीकरण योजना अजमेर द्वारा विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी रूप से निष्पादित किया जाएगा एवं जन-मानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...