⚡ ब्रेकिंग News

राजस्थान पुलिस में दो युवाओं का फाइनल चयन, गांवों में खुशी

हेमराज कुमावत  

रायला/सरदार नगर। बागा का खेड़ा (रायला) निवासी तारा चंद कुमावत एवं सरदार नगर निवासी हरिशंकर कुमावत का राजस्थान पुलिस में फाइनल चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। दोनों की सफलता से गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई।

चयन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों व समाजजनों ने बधाइयां दीं। दोनों युवाओं की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को दिया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से कामना की कि दोनों नवचयनित पुलिसकर्मी ईमानदारी व निष्ठा से सेवा कर युवाओं के लिए प्रेरणा बनें।


Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...