ओम आकृति धरा पर गौ-संस्कृति का संदेश
ब्यूरो रिपोर्ट जाडन से 22 जनवरी को 19 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित राजस्थान भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा पत्नी विजयलक्ष्मी एवं पुत्री कनका रामेश्वर साध्वी अनसूर्या बहन जी के साथ साथ पाली जिला माड़पुरिया के ठाo भी पाली जिले के जाडन क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात ओम आकृति ओम आश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने रात्रि विश्राम कर आध्यात्मिक वातावरण में प्रवास किया। अगले दिन प्रातः ईश्वरप्पा परिवार ने आश्रम में गुरुजी की समाधि, ओम आश्रम एवं भक्ति सागर में दर्शन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर ओम आश्रम के स्वामी फूलपुरी महाराज से उनकी विशेष भेंट हुई, जहाँ गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने जैसे विषयों पर गहन एवं प्रेरणादायक विचार-विमर्श हुआ। स्वामी फूलपुरी महाराज ने केएस ईश्वरप्पा का सॉल ओढ़ाकर तथा ओम आकृति का फ्रेम फोटो भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वहीं गौ सेवा समिति जाडन एवं जागरूक ग्रामीणों द्वारा भी सॉल ओढ़ाकर व मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं गौ-संवेदना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। भेंट के दौरान स्वामी फूलपुरी महाराज ने कहा कि
“गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, उन्हें राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना समय की आवश्यकता है। इस पर केएस ईश्वरप्पा ने भी गौ सेवा को सामाजिक चेतना का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में गौ सेवा समिति जाडन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीराम वैष्णव, कालू दास, तेजराज वैष्णव, जेनताक वैष्णव सहित अनेक गौ सेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि गौ-संरक्षण को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने की प्रेरणा भी दे गया
.png)
Post a Comment