महावीर मालव
निकटवर्ती ग्राम धतूरिया में हनुमान जी महाराज की चौथी वर्षगांठ पर 5से11 फरवरी तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का आगाज देर शाम को गाजा बाजा के साथ झंडारोहण के साथ शुरू हुआ।
इस अवसर पर कथा आयोजक पटेल हरिश्चंद्र नागर, प्रियांशनागर, प्रदीप नागर ने बताया कि पंडित कृपाशंकर
दाधीच ने हनुमान जी की पूजा अर्चना करवा कर ग्राम वासियों की उपस्थिति में झंडा रोहण किया गया।
कथा आयोजक पटेल हरिश्चंद्र नागर ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।कथा स्थल, आवास , भोजन , पेयजल, वाहन पार्किंग जैसी व्यवस्था को अं तिम रूप दे दिया गया है।
बुधवार को बालाखेडा से धतूरिया कथास्थल तक विशाल महिला कलशयात्रा निकाली इसके लिए इस पास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को उपस्थिती रही।
कथा का शुभारंभ 5फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3बजे तक नियमित रूप से संत श्री प्रभुजी नागर के श्रीमुख से किया जायेगा।
प्रदीप नागर व प्रियांशनागर ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है तथा लगातार एक माह से ग्राम वासियों द्वारा गांव गांव में जाकर आमंत्रण पत्र वितरण एवं पीले चावल वितरण किया जारहा है।
.png)

Post a Comment