राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवरी में प्रधानाचार्य बाबूलाल चौहान के निर्देशन में मेगा पी.टी.एम. एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मेले का उद्घाटन मठाधीश महंत श्री मगनपुरी महाराज ने फीता काटकर किया।
निपुण मेले में कक्षा 1 से 5 तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, मानसिक व शारीरिक दक्षताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेले की प्रभारी भागवन्ती एवं सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने चार्ट, शैक्षणिक मॉडल तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बालिका विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर प्रेरणा ली।
श्रीकृष्ण भोग योजना के अंतर्गत भामाशाह मुकेश पुत्र रूपाराम मेघवाल द्वारा विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर भाजपा गुंदोज मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, लक्ष्मणराम भूरिया, नवाराम पटेल, जालमसिंह रावणा, व्याख्याता नन्दलाल बारोलिया, मीनाक्षी परमार, योगेंद्र शर्मा, महेंद्र सैनी, शंकरलाल, जवान मल, लीला, जालम सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश गर्ग, प्रभु राम परिहार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति परिहार, पुष्पकांता, आशा सहयोगिनी पिंकी गर्ग, सहायिका संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
निपुण मेले के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने के प्रति उत्साह देखने को मिला, जिससे विद्यालय परिसर शिक्षा के उत्सव में परिवर्तित हो गया।
.png)
Post a Comment