पाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को दिल्ली में मिला ग्रीन स्कूल अवार्ड
पाली में शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को व्यवहार में उतारते हुए पाली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंद्रा नगर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय को 30 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE), नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया, जिसे संस्था की डायरेक्टर सुनीता नारायणन ने प्रदान किया। यह पुरस्कार विद्यालय द्वारा भोजन, जल, वायु, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं भूमि संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। विद्यालय के शिक्षक दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में यूथ क्लब एवं इको क्लब का गठन कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया। चारदीवारी के अभाव और पथरीली भूमि जैसी चुनौतियों के बावजूद विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने हिम्मत और नवाचार का परिचय देते हुए किचन गार्डन भी विकसित किया। स्वच्छ भारत अभियान से सभी विद्यार्थियों को जोड़ते हुए स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित गतिविधियों को विद्यालय की दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। इस उपलब्धि से क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना को नई दिशा मिली है। सम्मान मिलने पर संस्था प्रधान मोहन लाल भदावत, समस्त शिक्षकगण, भारती एयरटेल कोऑर्डिनेटर अभिषेक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्था प्रधान मोहन लाल भदावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं निरंतर पर्यावरणीय गतिविधियां विद्यार्थियों में जागरूकता, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं

.png)
Post a Comment