संवाददाता भरत जीनगर
रानी स्टेशन। रानी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित विशाल आमसभा में भाग लेने के लिए बस द्वारा रवाना हुए। यह प्रस्थान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत तथा बस प्रभारी एवं नगरपालिका रानी के निवर्तमान उपाध्यक्ष डालचंद चौहान के नेतृत्व में हुआ।अजमेर के लिए रवाना होते समय कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ता मोदी सरकार के समर्थन में नारे लगाते हुए तथा हाथों में पार्टी के झंडे लिए नजर आए। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष भरत राठौड़, बाबूलाल बंजारा, हरीश माली, कुशलराज मेहता, राघव प्रसाद पाण्डेय, जयंतीलाल जैन, महेश भील, विक्रम सोलंकी, चेतन सुथार, ईश्वरसिंह राजपुरोहित, पुनाराम बंजारा, रतनलाल सोलंकी, रमेश चौधरी, पवन मेवाड़ा, किरण गवारिया, सोहनलाल माली, अजमाल भील सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। सभी कार्यकर्ताओं ने आमसभा में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन प्रकट किया।
.png)
Post a Comment