⚡ ब्रेकिंग News

अपहरण मामले में 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश माली केकड़ी शहर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में 9 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई अजमेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर  वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देशन में की गई प्रकरण संख्या 79/2025 में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी मानसिंह उर्फ मोनू पुत्र लालाराम मीणा (22) निवासी ग्राम गंगानिवास, पोस्ट मानखण्ड को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 13 मार्च 2025 को सापुन्दा रोड स्थित सुधा सागर स्कूल के पास युवक धनराज के अपहरण का आरोप है घटना को लेकर परिवादिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 115(2), 127(2), 140(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। गिरफ्तारी में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही



Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...