⚡ ब्रेकिंग News

हस्तिनापुर बैठक में पाली के किशन प्रजापत बने बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक























न्यू राजस्थान धरा न्यूज अभिषेक सोनी पाली ब्यूरो रिपोर्ट हस्तिनापुर (मेरठ प्रांत) में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की प्रन्यासी मंडल की बैठक के दौरान बजरंग दल संगठन को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक कार्यों का मूल्यांकन करते हुए पाली शहर से निकले सक्रिय कार्यकर्ता किशन प्रजापत को बजरंग दल का अखिल भारतीय (राष्ट्रीय) संयोजक नियुक्त किया है किशन प्रजापत ने लगभग 15 वर्ष पूर्व बजरंग दल में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने प्रखंड संयोजक के दायित्व से शुरुआत करते हुए क्रमशः पाली नगर प्रखंड संयोजक, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रांत संयोजक, जयपुर क्षेत्र संयोजक तथा राष्ट्रीय सह संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लगातार संगठनात्मक निष्ठा, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए अब उन्हें बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है इस नियुक्ति से न केवल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में बल्कि पाली जिले सहित पूरे राजस्थान में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किशन प्रजापत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पाली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
x

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...