⚡ ब्रेकिंग News

मानवीय सेवा का उदाहरण: प्रेमसिंह कुंपावत सम्मानित

न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता तख्तगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट जोधपुर पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में राजस्थान पुलिस द्वारा सुशासन की दिशा में आयोजित शपथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जोधपुर संभाग प्रभारी प्रेमसिंह कुंपावत को सम्मानित किया गया। उन्होंने रेल दुर्घटना में घायल महिला की सूचना समय पर पुलिस को देकर मानवीय संवेदना व जागरूक नागरिकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। बताया गया कि 13 फरवरी को रेल की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसकी जानकारी प्रेमसिंह कुंपावत ने तुरंत कालिका पेट्रोलिंग टीम को दी। सूचना के बाद टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल भिजवाया तथा इलाज में सहयोग किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की गई और उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे प्रेरणादायी कदम बताते हुए आमजन से भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...