⚡ ब्रेकिंग News

संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने देखा विधान सभा सदन

 संवाददाता राम प्रसाद कुमावत जयपुर, 18 दिसंबर।

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को विधान सभा परिसर में संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मुलाकात की। इस अवसर पर स्पीकर श्री देवनानी ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि “पढ़ो-लिखो, मेहनत करो और निरंतर आगे बढ़ते रहो, यही सफलता की कुंजी है।”


श्री देवनानी ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में आत्मीय संवाद किया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान राजस्थान विधान सभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय भवन सहित सदन का अवलोकन किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझा।


हस्तनिर्मित उपहार भेंट कर जीता दिल

संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को अपने हाथों से तैयार किए गए सुंदर एवं रचनात्मक उपहार भेंट किए। आठवीं कक्षा के छात्र शिवम शेखावत ने स्पीकर का आकर्षक पोर्ट्रेट भेंट किया, वहीं सातवीं कक्षा की छात्रा नविका राठौड़ ने कागज़ के फूलों से बना गुलदस्ता भेंट किया। इसके अतिरिक्त आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के समूह ने हस्तनिर्मित पक्षी घर भेंट किया।


स्पीकर श्री देवनानी ने बच्चों द्वारा बनाए गए इन उपहारों को अनमोल बताते हुए उनकी मेहनत, समझ और कला की खुले दिल से प्रशंसा की।


इस अवसर पर विद्यालय के सचिव

श्री आयुष शर्मा एवं शिक्षिका श्रीमती दीपिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...