⚡ ब्रेकिंग News

दाबड़डुंबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, भासु में पब्लिक ने वाहन पकड़ा, घायल गोपाल माली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा







न्यू राजस्थान धरा न्यूज किशन सैनी दाबड़डुंबा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार गोपाल माली निवासी टोडारायसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गोपाल माली को संभालते हुए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...