⚡ ब्रेकिंग News

मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी की जीत: धनराज चौहान बने सब-इंस्पेक्टर, मुस्लिम समाज की युवा टीम ने किया भव्य सम्मान

न्यू राजस्थान धरा न्यूज संवाददाता पाली कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदार सेवाभाव का प्रतीक रहे पुलिस विभाग के कर्मठ अधिकारी धनराज जी चौहान को एएसआई से सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर पदोन्नत होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समाजसेवी जिशान अली रंगरेज के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की युवा टीम द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर चौहान को माला एवं साफा पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित युवाओं ने कहा कि धनराज चौहान जैसे अधिकारी पुलिस विभाग की सच्ची पहचान हैं, जिनकी कार्यशैली से समाज में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। उनका पदोन्नत होना न केवल विभाग के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस सम्मान समारोह में मुनाजिर अली चूड़ीघर, रिज़वान चढ़वा, मो. यासीन सबावत, इमरान तंवर, आरिफ पिंजारा, आबिद कुरैशी, आसिफ पिंजारा, हसन अली, अरशद अली सहित समाज के अनेक युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जहाँ सभी ने एक स्वर में धनराज चौहान के सफल एवं सम्मानित सेवाकाल की कामना की

Post a Comment

और नया पुराने
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...